बस्ती। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जीजीआईसी में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन सोमवार को हुआ। जीआईसी के बाबी कुमार प्रथम, जनता इंटर कॉलेज बनकटी के अभिषेक कुमार द्वितीय और महाजन हायर सेकेंडरी के सोनू गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार दिलेश्वरी इंटर कॉलेज के संयम और सर्वेश, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदरहा पट्टी दरियांव की ममता और अतुल जीआरएस इंटर कॉलेज बस्ती के अल्ताफ अंसारी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकटा के प्रिंस और प्रभात एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोठवा की रुखसाना खातून और दिव्या को दिया गया।
डीआईओएस उदयभान वर्मा, जिला समन्वयक बागीश पाठक, प्रधानाचार्य डॉ. अपर्णा भारद्वाज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार धनराशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज शृंगीनारी के आलोक पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपरबल राव रामबख्श सिंह गंधारिया गजराज की हर्षिता एवं नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जीआरएस इंटर कॉलेज बस्ती के हिमांशु सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा की लक्ष्मी ने सांत्वना पुरस्कार, जीआईसी के संगम भारद्वाज और पं. दीदउ गोठवा की अंजलि मौर्य और साधना मौर्य, जीआईसी के छात्र सुमित शर्मा और जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज की छात्रा रिया और गुंजन को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ रंजन कुमार बसाक, सहायक आचार्य डॉ. ऋचा शुक्ला, संजय कुमार सिंह, डॉ. आयुषी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
जूनियर वर्ग से श्रेष्ठ, साधना, अमित और सीनियर वर्ग से मौसमी, तनु व साधना विजयी
भानपुर। तहसील क्षेत्र के असनहरा स्थित मेही लाल आदर्श इंटर कॉलेज में सोमवार को कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने 32 मॉडल प्रस्तुत किए। उनमें विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं को रचनात्मक ढंग से दर्शाया गया।
जूनियर वर्ग में कक्षा 6 के श्रेष्ठ कुमार, कक्षा 8 की साधना और अमित कुमार विजेता घोषित किए गए। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 10 (बी) की मौसमी, तनु तिवारी और साधना को सर्वश्रेष्ठ मॉडल प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन प्रधानाचार्य उत्तम कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। विज्ञान अध्यापक राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया और कमिन्दर कुमार मिश्रा की देखरेख में छात्रों ने अपने मॉडल तैयार किए। इस अवसर पर अमित जायसवाल, शिक्षक मनोज कुमार, मो. उमर, विनीत कुमार, नीता वर्मा, सैफ अली, प्रतिमा आदि उपस्थित रहे।