फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 1.80 करोड़ से बनेगा बभनान-अइला कला मार्ग

Thu, 15 Feb 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क बनने से बभनान की व्यावसायिक गतिविधियों को मिलेगा बल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बभनान (बस्ती)। नगर पंचायत से आइला कला को जोड़ने वाली सड़क जल्द चमचमाती नजर आएगी। सड़क की विशेष मरम्मत कराने के लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रबल मालानी ने पिछले माह शासन को पत्र लिखकर धन की मांग की थी। पत्र का संज्ञान लेकर इसके एस्टीमेट को शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर पंचायत के अध्यक्ष ने प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग अरविंद जैन से इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। इसकी लंबाई 14 किलोमीटर है। यह सड़क बभनान टाउन से बढ़या, बेलवरिया जंगल, हलुवा बाजार, सावंडीह, बढ़नी चौराहा, होते हुए आइला कला गांव को जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यह सड़क सोनहा होते हुए भानपुर जाती है। इसस लोगों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरपी यादव ने बताया कि बभनान-आइला कला मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें