गौर। बभनान चीनी मिल में 21 नवंबर से गन्ना पेराई हो रही है। लगातार गन्ना का मूल्य भी भुगतान किया जा रहा है।
सात गन्ना समितियों के माध्यम से गन्ने की खरीद की जा रही है। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक दिनेश राय ने बताया कि सात मार्च तक कुल 114.69 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है।
29 मार्च तक गन्ना किसानों का (39262.98) तीन अरब 92 करोड़ 62 लाख 98 हजार रुपये का भुगतान गन्ना किसानों के बैंक खाते में किया गया है।
गन्ना महाप्रबंधक दिनेश राय ने बताया कि पूर्वांचल में बभनान चीनी मिल भुगतान के मामले में अग्रणी भूमिका निभा रही है। किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस समय चीनी मिल को साफ और ताजा गन्ने की आपूर्ति करें। इससे चीनी मिल के साथ किसानाें का भी फायदा होगा।