फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान पावर हाउस का सीटी जला सात घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Mon, 02 Jun 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। पावर हाउस के पैकोलिया फीडर के सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) उड़ जाने से सुबह आठ बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

इससे बभनान टाउन, बेदीपुर, पैकोलिया, गौर फीडर से जुड़े गांव और बाजारों में सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। व्यावसायिक गतिविधियों पर भी इसका सीधा असर पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बभनान पावर हाउस पर सुबह 8:10 पर पैकोलिया फीडर ओवरलोड के चलते जल गया। इसके चलते पाॅवर हाउस के सभी फीडरों पर आपूर्ति प्रभावित हो गई। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 3:00 बजे तक इसे बनाकर आपूर्ति बहाल कराई। करीब 3:10 पर आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान ओवरलोड के चलते बार-बार बिजली कट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी फीडर से देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता राम प्रकाश ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से चिलचिलाती धूप में इसे ठीक किया गया है। 3:10 पर आपूर्ति बहाल की गई है। इस गर्मी में बिजली गुल हो जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
तेज धूप और उमस से लोग दिनभर परेशान रहे और बिजली गुल हो जाने के कारण कई जगहों पर पानी की समस्या भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें