फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो.... घास काटने गए बाबा-पोती की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घास काटने गए बाबा-पोती की करंट से मौत
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। सलहदीपुर में शुक्रवार की देर शाम घास काटने गए बाबा-पोती की करंट लगने से मौत हो गई। 58 वर्षीय राम सुंदर बभनान चीनी मिल के नियमित कर्मी थे। खेत में सिंचाई के लिए फैलाई गई केबल में उतरे करंट की चपेट में दोनों आ गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

रामसुदंर यादव के बेटे धनीराम यादव की बेटी गरिमा यादव (23 वर्ष) की शादी शुदा बेटी इन दिनों मायके आई थी। उसकी शादी इसी थाने के गढ़हा निवासी हृदयराम के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम रामसुंदर पोती गरिमा के साथ खेत में घास काटने गए। इस दौरान गांव के एक व्यक्ति की मोटर चलाने के लिए बिछाई केबल के संपर्क में आ गए। कटे हुए स्थान पर पांव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है, लेकिन पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि करंट कैसे लगी। पुलिस के मुताबिक पहले बाबा को करंट लगा। उन्हें तड़पता देख गरिमा मदद के लिए पहुंची तो उसे भी तेज झटका लग गया और वह दूर जा गिरी। खेत में दोनों को बेहोश पड़ा देख किसी ने परिजनों को सूचना दी। घर के लोग पहुंचे और दोनों को आननफानन में सीएचसी बभनान ले गए लेकिन रामसुंदर की मौत हो चुकी थी। गरिमा की हालत भी बेहद गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद गरिमा ने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने करंट लगने से दोनों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें