बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। मैच के दौरान टीम खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब मशक्कत किए। वहीं, चौके-छक्के और विकेट गिरने पर दर्शकों ने खिलाड़ियों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन करते दिखे।
क्रिकेट बस्ती कप के तृतीय संस्करण में रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह ने किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा व हिमांशु सेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मुकाबला कृष्णा इलेवन बस्ती और आजमगढ़ की टीम से हुआ। इसमें आजमगढ़ की टीम ने कृष्णा इलेवन बस्ती को हराकर जीत दर्ज की।
वहीं दूसरा मुकाबला अखिलेश इलेवन गौरा चौकी गोंडा व बुफरान संजय इलेवन बाराबंकी के बीच हुआ। इसमें गोंडा की टीम विजयी हुई। वहीं, तीसरा मैच क्वार्टर फाइनल का हुआ। जिसमें आजमगढ़ और गोंडा की टीमें भिड़ी। जिसमें रोमांचक मुकाबले में एक रन से गोंडा की टीम विजेता बनी और इसी के साथ टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
इस दौरान शिवांग सिंह, पंकज चौधरी, अंशुल पटेल, रवि तिवारी, ज्ञान उपाध्याय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। स्कोरर जलमनी चौहान, आफताब आलम, पुष्पेश पांडेय, अली मौजूद रहे।