फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के बयान से भड़की भाजपा, पुतला फूंका

Thu, 08 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ताओ ने कैविनेट मंत्री आजम खां का पु तला दहन किया।
विज्ञापन
बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर पर सपा सरकार के कैबिनेट  मंत्री आजम खां की ओर से दिए गए अमर्यादित अपमानजनक बयान पर भड़के भाजपाइयों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर आजम खां का पुतला जलाया। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर मंत्री को तत्काल पद मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री आजम खां के बयान से भड़के भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कंपनी बाग चौराहे से विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के सामने आजम खां का पुतला  जलाते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सरकार के इस वरिष्ठ मंत्री को पदमुक्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की।

भाजपा नेताओं का कहना था कि कैबिनेट मंत्री आजम खां ने दलितों का अपमान किया है।  आजम पर आरोप लगाया कि उन्होने समूचे प्रदेश में अंबेडकर की मूर्तियां जिस तरह लगी हैं, उन सभी में उनके खड़े हाथ और इशारा कर रही उंगली बसपा के मूल  उद्देश्य को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर की उठी हुई उंगली इशारा  करती है कि यह जमीन तो मेरी है ही, वह सामने वाला प्लॉट जो खाली है, वहां भी मैं जल्दी ही आऊंगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि आजम खां अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है।  संविधान  निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी पर इस तरह की टिप्पणी करना  शर्मनाक है। आजम खां पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा  कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा।

विरोध प्रदर्शन और पुतला जलाने का दौरान जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मुन्ना, विनोद शुक्ल, भानु प्रकाश  मिश्र, जटाशंकर शुक्ल, गोवर्धन सोनकर, शिवाज्ञा मौर्या, रूपम श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय,  प्रमोद कुमार  चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, अभिनव उपाध्याय, राजन मिश्र, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, शरद सिंह  रावत, अजय श्रीवास्तव, रवि सोनी, रामानंद नन्हे, केडी चौधरी,  राजन पाल, अशोक मिश्र, राजकुमार शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, राहुल श्रीवास्तव,  रवि पासवान, सोनू उपाध्याय, अनिल कुमार पांडेय, हिमांशु गुप्ता समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें