फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 25 को संविधान सम्मान यात्रा निकालेगी आजाद समाज पार्टी

Sun, 12 Jan 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ में मुसलमानों के प्रवेश, व्यापार पर रोक का फैसला संविधान की भावना के विरूद्ध : आकिब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आजाद समाज पार्टी ‘कांशीराम’ का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष अजय कुमार के संयोजन में हुआ। सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य डाॅ. मोहम्मद आकिब ने कहा कि दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों को एकजुट करने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद के दिशानिर्देश में संविधान सम्मान यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान को कमजोर कर रही है। महाकुंभ में मुसलमानों के प्रवेश, दुकान लगाने आदि पर रोक लगाया जाना संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। कहा कि जिस प्रकार से महाकुंभ में वीआईपी घाट बनवाए गए हैं, उससे स्पष्ट है कि भाजपा ने आस्था के महाकुंभ को अपने राजनीतिक दल का आयोजन बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव बृजेश यादव, मंडल प्रभारी अरबाबुल हक ने कहा कि आजाद समाज पार्टी आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से सूरज मल्होत्रा, नासिर अली, मेराज अहमद, खुर्शीद आलम, रामानुज चौधरी, बृजेश सिंह पंकज, अमित डीसी, राजकुमार, विशाल कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें