फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या की महिला की भी टप्पेबाजों ने उड़ाई थी चेन

Mon, 18 Mar 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले टप्पेबाजी में पकड़ी गई महिलाओं का सामने आया एक और कारनामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ऑटो में चलने वाली महिला टप्पेबाजों का एक और कारनामा सामने आया है। अयोध्या से बेटी के घर आई महिला के साथ भी ऐसी ही घटना दो मार्च को मनौरी चौराहे से पुरानी बस्ती के बीच हुई थी। तीनों के पकड़े जाने के बाद अमर उजाला में छपी फोटो देखकर पीड़िता पुरानी बस्ती थाने पहुंची। बताया कि इन्हीं तीनों ने उसका भी चेन खींचा था। एसओ महेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में रामलली देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार मोदनवाल निवासी भदरसा भरत कुंड थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या ने तहरीर में बताया कि बेटी के घर विवाह में बगही आई हुई थी। दो मार्च को बेटी के साथ मनौरी चौराहे की पुलिस चौकी के सामने वाले ई-रिक्शा पर बरदहिया जाने के लिए बैठी। तीन महिलाएं उसके सामने व बगल में उसी रिक्शा में बैठ गईं। रास्ते में पैर को बार-बार कुचल रही थीं। इससे उनका ध्यान पैर की तरफ गया। इसी बीच उन महिलाओं ने गले से 21 ग्राम का सोने का चेन झटक लिया। उतरने के बाद इसकी जानकारी हुई। दामाद ने तुरंत वाल्टरगंज थाने पर सूचना दी, मगर केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें