फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देसी शराब की दुकान में नकब लगाकर चोरी

Mon, 18 Mar 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकोलिया। पचपेड़वा चौराहा स्थित देसी शराब की दुकान से चोरों ने सेंधमारी कर शराब की पेटी व नकदी उड़ा लिया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेखुई गांव निवासी मनोज सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी देसी शराब की दुकान पचपेड़वा चौराहे पर है। चोरों ने दुकान के पीछे से सेंधमारी कर छह पेटी शराब और साढ़े चार हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। चोर दो सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी उठा ले गए। घटना की सूचना 112 पुलिस डायल को देने के साथ ही पैकोलिया पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि शराब की दुकान में चोरी होने की तहरीर मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें