फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन को चले रघुराई, अयोध्या सूनी हो गई भाई

विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
‘वन को चले रघुराई, अयोध्या सूनी हो गई भाई’
विज्ञापन

बस्ती। सनातन धर्मी संस्था व श्री रामलीला महोत्सव आयोजन समिति की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में श्रीराम लीला के पांचवें दिन श्रीराम के वनवास का भावुक मंचन हुआ। इस दौरान ‘वन को चले रघुराई, अयोध्या सूनी हो गई भाई’ का गायन सबको विह्वल कर रहा था। वहीं, धनुषधारी आदर्श रामलीला समिति अयोध्या के कलाकारों ने कैकेयी के श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास मांगे जाने, अयोध्यावासियों की मन: स्थिति आदि की जीवंत प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
व्यास कृष्ण मोहन पांडेय ने कथा सूत्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विवाह के बाद प्रभु श्रीराम सपत्नीक अयोध्या पहुंचते हैं तो पूरा नगर हर्षोल्लास में डूब जाता है। गुरु वशिष्ठ की सलाह पर श्रीराम को अयोध्या का सिंहासन सौंपने की तैयारी का प्रसंग और फिर कैकेयी के वर मांगने की लीला का मंचन से सभी भावुक हुए। श्रीराम अयोध्या छोड़ वनवासी वस्त्रों में वनगमन को तैयार होते हैं। श्री राम वन चले गए तो अयोध्या में शोक व्याप्त हो गया। प्रभु श्रीराम ने तमसा नदी पर विश्राम के दौरान सभी के सो जाने पर चुपके से वह वन के लिए प्रस्थान कर गए। जब मंडली के कलाकार गाते बजाते चल रहे थे, ‘श्री राम चले वनवास अयोध्या सूनी भई’। राम को वन जाते देख दर्शकों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नदी को पार करने के लिए भगवान राम केवट की मदद मांगते हैं। केवट श्रद्धाभाव से श्रीराम, लक्ष्मण व सीता माता को अपनी नाव में नदी पार करवाते हैं। श्रीराम की भूमिका में ज्ञान चन्द्र पांडेय, लक्ष्मण की भूमिका में राजा बाबू और माता सीता की भूमिका में मोनू पांडेय, दशरथ की भूमिका में उमेश झा ने मंच पर जीवंत अभिनय किया। श्रीराम दरबार आरती, प्रार्थना से आरम्भ श्रीराम लीला में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया। संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर रघुनंदन राम साहू, महेश शुक्ल, विकास दुबे, बृजेश सिंह मुन्ना, आशीष शुक्ल, हरीश त्रिपाठी, डॉ. अभिनव उपाध्याय, प्रशांत पांडेय, राहुल त्रिवेदी, नितेश शर्मा, भोलानाथ चौधरी, अभय त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी, पवन, जॉन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें