फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी पाटने के विवाद में मारपीट, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी पाटने के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। क्षेत्र के दुबौला चौकी अंतर्गत कलिगड़ा गांव में मिट्टी पाटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के दो महिला समेत पांच लोग तथा दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। दोनों की ओर से तहरीर के बाद पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को थाना क्षेत्र के कलिगड़ा गांव निवासी सालिकराम अपनी जमीन पर मिट्टी पाट रहे थे तभी पड़ोसी राम निवास ने अपनी जमीन बताते हुए मिट्टी पाटने से रोक दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद मामला बढ़ गया व देखते ही देखते दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के सालिकराम, कृष्णा, सालिगराम के पुत्र मुकेश, गीता व देव नाथ घायल हो गए। इसी घटना में दूसरे पक्ष के रामनिवास , पतिराम, शिवनाथ, हेमंत को भी चोटें आईं। दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विकास यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। इसी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें