फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनवर संगम एक्सप्रेस व अयोध्या-भटनी पैसेंजर का संचालन शुरू

Sun, 28 Jan 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरलॉकिंग कार्य व प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते मार्ग परिवर्तित कर चलाई जा रही थीं दोनों ट्रेनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

बस्ती। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर, प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य व प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते मार्ग परिवर्तित कर चलाई जा रही मनवर संगम एक्सप्रेस व अयोध्या-भटनी पैसेंजर ट्रेन को रेलवे बोर्ड की ओर से अब पूर्व की तरह नियमित करते हुए संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत होगी।

इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से अयोध्या धाम जंक्शन से कटरा, मनकापुर,ब भनान, गौर, बस्ती, मुंडेरवा, खलीलाबाद, सहजनवां, जगतबेला, गोरखपुर के रास्ते भटनी जंक्शन तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। बस्ती रेलवे स्टेशन से जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन से गौर, बभनान, मनकापुर, कटरा, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागराज जंक्शन तक यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बस्ती से मनवर संगम एक्सप्रेस व अयोध्या से भटनी जंक्शन को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन रेलवे बोर्ड की ओर से नियमित रूप से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें