फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज रफ्तार बोलेरो नें स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

Sun, 28 Jan 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। लालगंज थाना अंतर्गत बनकटी बाजार में शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने कस्बे के रमेश मोदनवाल के दुकान के बगल में सड़क के किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दिया, जिससे स्कॉर्पियो के सामने खड़ी एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद अनियंत्रित बोलेरो सड़क के किनारे बनी अस्थायी झोपड़ी में घुस दिया जिससे उसका इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां कोई विवाद नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद बोलेरो में सवार लोग फरार हो गए। थोड़ी देर बाद पुलिस नें बोलेरो सवार एक युवक को पकड़कर लालगंज थाने ले गई। पकड़े गए युवक नें बताया कि वह लोग प्लास्टिक कांप्लेक्स बस्ती से आ रहे थे। स्कॉर्पियो मलिक विजय मोदनवाल के मुताबिक दुर्घटना में उसकी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें