बस्ती। मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के अंतर्गत बाल संप्रेषण गृह में अपचारी किशोर को व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी टिप्स दिए गए। विशेषज्ञों के माध्यम से उन्हें सफाई के प्रति जागरूक किया गया। संवाद का भी आयोजन किया गया।
संवाद के दौरान उनको विशेष रूप से स्वच्छ जल, स्वच्छ भोजन ग्रहण करने, खाना खाने से पहले हाथ को साबुन से अच्छी तरह से धुलने, स्वच्छ वातावरण को बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही अपने आसपास साफ-सफाई गंदगी न फैलाने के लिए भी बताया गया। महिला कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधीक्षक अविनाश पटेल, हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट वीरेंद्र कुमार गौतम मौजूद रहे। संवाद