छावनी। मिशन शक्ति फेस-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को एसएनएसबी इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसका संचालन एसपी अभिनंदन सिंह, एएसपी श्यामकांत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में किया गया।
एसओ जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षिकाओं और छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और सुरक्षा संबंधी निर्देशों से अवगत कराया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला संबंधी अपराधों के लिए 1090, 181, 1076, 112, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा हेतु 102 व 108, तथा बच्चों के लिए 1098 चाइल्ड केयर हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी गई।
साथ ही उपस्थित महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना गया और तात्कालिक समाधान प्रदान किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा साधनों से परिचित कराना तथा समाज में महिला और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। संवाद