बस्ती। गुरु गोविंद सिंह सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि इस परिप्रेक्ष्य में पुरस्कार के मानदंडों को पूरा करने वाले लोग आवेदन उपलब्ध करा दें। डीएम ने समस्त एसडीएम व बीडीओ को क्षेत्र के उत्कृष्ट व्यक्तियों से गाइडलाइन के अनुरूप पुरस्कार के लिए आवेदन प्राप्त कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे शासन को यह समय से भेजा जा सके। संवाद
गांधी जयंती पर आयोजित होगी पैदल चाल प्रतियोगिता
बस्ती। खेल निदेशालय के निर्देश पर सेवा पखवाडा तहत 2 अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पैदल चाल 5 किमी बालक वर्ग एवं 3 किमी बालिका वर्ग प्रतियोगिता सुबह 6 बजे से स्टेडियम परिसर में किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक बालक- बालिका सुबह 5.30 बजे स्टेडियम परिसर में उपस्थित होकर अपना निशुल्क पंजीकरण कराएंगे। बालक/ बालिका वर्ग में प्रथम 6 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को खेल विभाग द्वारा आकर्षण पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। संवाद