फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साक्षरता दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय डगडौवा में संकल्प लेते बच्चे
विज्ञापन
बस्ती। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को साक्षरता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उल्लास साक्षरता पखवारा के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने मिलकर जागरूकता रैली निकाली। सुबह विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा के बाद रैलियों का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


रैली में शामिल छात्र-छात्राएं अपने हाथों में साक्षरता के प्रेरक संदेशों वाली रंग-बिरंगी तख्तियां, बैनर और पोस्टर लेकर चल रहे थे। बच्चों ने गांवों की गलियों और मुख्य चौराहों का भ्रमण करते हुए नारे लगाए। दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर बस्ती बनाएंगे और अंगूठा हटाओ कलम उठाओ, देश को आगे बढ़ाओ जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
ग्रामीणों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया। शिक्षकों ने ग्रामीणों को उल्लास योजना के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग जो किसी कारणवश पढ़ना-लिखना नहीं सीख पाए, उन्हें चिह्नित कर साक्षर बनाने पर जोर दिया। अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और स्वयं भी साक्षरता मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटई खजुरी और प्राथमिक विद्यालय डगडौवा में भी रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। डीसी कम्युनिटी सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी ब्लाॅकों में यह रैली निकाली गई है। 1 से 14 सितंबर तक साक्षरता पखवारा मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें