मलिन बस्ती में स्वीप आईकॉन ने दिया मतदान का मंत्र
बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन में बुधवार को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिले की स्वीप आइकॉन डॉ. श्रेया ने जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के सहयोग से नगर पालिका वार्ड नंबर एक मिश्रौलिया वार्ड के मलिन बस्ती ऊंचवा मोहल्ले में मतदान के लिए जागरुकता का मंत्र दिया।
जिले की स्वीप आइकॉन डॉ. श्रेया, जीवीएम कॉवेन्ट स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह स्कूल के बच्चों और इलाके के संभ्रांत लोगों के साथ घर-घर जा कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया गया। डॉ. श्रेया ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है, हमें मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। तीन मार्च को सभी लोग अपने परिवार के साथ मतदान जरूर करें और अपने अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें, जिससे प्रदेश में अच्छी सरकार बन सके।
इस मौके पर शिवम पाल, आकाश पांडेय, वार्ड सदस्य डब्लू सोनकर, अब्दुल अजीज, चित्रांश क्लब की रेखा चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित, अर्चना श्रीवास्तव, जीवीएम कान्वेंट स्कूल के राकेश श्रीवास्तव, मीनाक्षी, वंदना त्रिपाठी, पुनीत पाल, अनिल मिश्रा, आनंद पाटिल, प्रशांत श्रीवास्तव, अब्दुल रहमान, सौरभ श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, सुशील सैनी, अजय चौरसिया, सदरुद्दीन, जफर आलम, फरहान, मो यासीन, रोशन गुप्ता, सुधांशु, एजाज आदि मौजूद रहे।