फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रैली निकाल स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Wed, 26 Feb 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस शिविर, छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की सावित्रीबाई फुले इकाई के पांचवें दिन बुधवार को स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर से रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

रैली महाविद्यालय से शुरू होकर रमवापुर चौराहा,रे लवे स्टेशन चौराहा, राम जानकी मंदिर के रास्ते परासडीह गांव पहुंची। जहां पर स्वयंसेवियों ने टोली बनाकर सार्वजनिक स्थलों की झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और ग्रामीणों को रंगोली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के भूगोल विभाग के सहायक आचार्य राम प्रकाश वर्मा ने कहा कि सरकार स्वच्छता के प्रति हमेशा विशेष अभियान चलाकर अपने आसपास के साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर संदेश दिया है। इस अभियान के तहत हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी स्वच्छता के हम सभी विशेष योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डाॅ गजेंद्र ऊबारन गिरी, डाॅ सत्य प्रकाश, डॉ अनुज कुमार, राम प्रकाश वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, उर्मिला, रोशनी, प्रतिमा शुक्ला, प्रतिभा शुक्ला, कुसुम, शिवानी, उमा त्रिपाठी, आशुतोष कुमार यादव, विकास यादव, सजीना खातून, नित्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें