फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘त्योहारों पर भीड़ से बचें, गाइडलाइन का करें पालन’

विज्ञापन
एनआइसी में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मौजूद डीएम व अन्य। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
‘त्योहारों पर भीड़ से बचें, गाइडलाइन का करें पालन’
विज्ञापन

बस्ती। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकायों में कोविड-19 से बचाव तथा अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों व कुछ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने नवरात्र और रमजान की शुभकामना भी दी।
राज्यपाल तथा सीएम ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए त्योहारों मनाने का सुझाव दिया। भीड़ में जाने से बचने, मास्क का नियमित इस्तेमाल करने औ दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कोरोना से मानवता को बचाने की लड़ाई है। बचाव का तरीका आसान है और प्रोटोकाल का पालन करके अपना बेहतर बचाव कर सकते हैं। इसके लिए नगरीय क्षेत्र में निगरानी समितियों को सक्रिय करें। पार्षद, सभासद, स्वयं सेवी संस्था, एनसीसी, एनएसएस जनजागरूकता लाने, लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एनआईसी में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बस्ती रूपम मिश्रा, बनकटी नगर पंचायत की अध्यक्ष वेदकला, बभनान के अध्यक्ष सईद खान, हर्रेया के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता तथा रुधौली के धीरसेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें