फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेलर से टकराया ऑटो, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज पुलिस चौकी के सामने बस्ती-अयोध्या लेन पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हादसा हो गया। उल्टी दिशा से जा रहा ऑटो रिक्शा सामने से आ रही डीसीएम से बचने के प्रयास में पहले डीसीएम और फिर ट्रेलर से टकराकर पलट गया। मरवटिया निवासी ऑटो चालक उमेश राजभर (36) समेत दो लोग घायल हो गए। चालक को कप्तानगंज अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो रिक्शा हाईवे पर उल्टी दिशा से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही डीसीएम से बचने के लिए चालक ने ऑटो को सड़क किनारे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन नाली निर्माण के लिए हुई खोदाई के कारण वह ऑटो को किनारे नहीं कर पाया। सड़क किनारे करीब 15 दिनों से खोदाई की मिट्टी के साथ गिट्टी और सरिया पड़ी होने से रास्ता बाधित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें