फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खड़ी ट्रॉली में घुसा ऑटो, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के पाल नगर चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार ऑट के टकरा जाने से 20 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान प्रेम कुमार निवासी ग्राम कनैला थाना कलवारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रेम कुमार बस्ती की तरफ से अपना ऑटो लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह नगर पंचायत क्षेत्र के पाल नगर चौराहे के पास पहुंचा, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार को पहले जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें