फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर के सामने खड़ी पिकअप के चोरी की कोशिश

Mon, 23 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कस्बे की शिव गली में सब्जी व्यवसायी की पिकअप को रविवार की रात चोरों ने चुराने की कोशिश की। किसी कारणवश वे पिकअप को ले जाने में असफल रहे।
विज्ञापन

कस्बे के दक्षिणी सर्विस लेन से एक गली भीतर को जाती है। गली के शुरुआत में ही लाल सब्जी वाले का मकान है। वह सब्जी के थोक व्यवसायी हैं। रविवार को भी उनका पिकअप घर के सामने खड़ा था । सुबह देखा तो गाड़ी में रखे कपड़े बाहर पड़े हैं। नजदीकी घर के सीसीटीवी कैमरा की छानबीन में रात 1:35 बजे दो चोर पिकअप का दरवाजा खोलकर उसमें रखा कपड़ा बाहर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि किसी चोरी की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस कस्बे में नियमित रूप से गश्त करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें