फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मासूम संग दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची संग दुष्कर्म की कोशिश का मामला बृहस्पतिवार को प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत नाजुक हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक का कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से संबंध था। वह वहां अक्सर आया-जाया करता था। मासूम युवती के घर के बगल रहती है। बताया जा रहा है कि देर शाम 7:50 मासूम घर के बाहर थी। इस बीच आरोपी युवती के घर से निकला और उसकी नजर मासूम पर पड़ गई। आरोप है कि आरोपी मासूम को पास में झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस बीच किसी की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस को सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर आरोपी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें