बस्ती। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के मंडलीय खादी ग्राम उद्योग प्रशिक्षण केंद्र पिकौरा बक्श बस्ती में 26 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित 15 दिवसीय माटी कला शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ।
सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अयोध्या व बस्ती के प्रशिक्षणार्थियों के बैच का शुभारंभ जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने लाभार्थियों को माटी कला से संबंधित विभिन्न उत्पादों की जानकारी तथा उसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परंपरागत मशीनों के स्थान पर आधुनिक माटी कला से संबंधित मशीनों का शत प्रतिशत उपयोग कर अधिक उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है।
इस प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य ध्यानचंद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता तथा महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराने एवं प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत लाभार्थियों के खाते में 15 दिन की छात्रवृत्ति उपस्थिति के आधार पर ढाई सौ रुपया प्रतिदिन की दर से कुल 3750 मंत्र लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की जाएगी। संवाद