फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा नेता समेत सात पर हत्या की कोशिश का केस

Sun, 28 Sep 2025 08:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के जिनवा चौराहे पर हुए विवाद में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र शुक्ला उर्फ जिप्पी शुक्ला समेत सात लोगों पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। रत्नेश उर्फ राजू शुक्ला ने तहरीर में बताया कि उनके छोटे पुत्र आनंद शुक्ला 25 सितंबर को लेमिनेशन की पन्नी लेने जिनवा चौराहे पर गए थे। आरोप है कि इस दौरान विपक्षी समूह ने अपशब्द कहा और धर्मेंद्र शुक्ला ने अवैध असलहे से फायर किया, जो मिस हो गया। इसके बाद तमंचे की बट से सिर पर वार कर दिया गया। इससे आनंद बेहोश हो गया। विरोधियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं की। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सत्येंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, गिरजेश शुक्ला, मनीष शुक्ला, अवनीश और देवेंद्र शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच एसआई ओमप्रकाश त्रिपाठी को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें