फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आठ घंटे बाद पकड़ी गई हमलावर नीलगाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुभई में ग्रामीणों पर हमलावर नीलगाय को वन विभाग की टीम ने पकड़ा। यह कार्रवाई आठ घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद की गई। करीब सात वर्षीय नर नीलगाय को पकड़ने के बाद पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे रामनगर रेंज के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। ग्राम सुभई में नीलगाय के हमले से ग्रामीणों में दहशत थी। सूचना मिलने पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बस्ती शिरीन ने टीम के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रविवार सुबह आठ बजे से टीम ने नीलगाय को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। करीब आठ घंटे के लगातार प्रयास और सतर्कता के बाद टीम को सफलता मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें