फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बार टूटा रेलवे का फाटक बाइक चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार संख्या 223 पर महज 16 घंटे 25 मिनट के अंतराल में दो बार रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार रात पिकअप की टक्कर से फाटक टूट गया तो रविवार दोपहर बाइक सवार ने उसमें टक्कर मार दी। लगातार दूसरी बार फाटक क्षतिग्रस्त होने से रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:40 बजे एक पिकअप ने रेलवे फाटक के उत्तरी बूम के आधार को टक्कर मार दी थी। इससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे कर्मचारियों ने रात करीब 11:45 बजे मरम्मत कर फाटक को चालू कराया। अभी कर्मचारी पहली घटना से उबरे भी नहीं थे कि रविवार दोपहर 1:05 बजे दूसरी घटना हो गई। गेटमैन ओमप्रकाश मीना फाटक बंद कर रहे थे। इसी दौरान बभनान की तरफ जा रहे बाइक सवार ने फाटक में टक्कर मार दी। इससे रेलवे गेट फिर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जसई निवासी बीरपुर, थाना छपिया बताया। रेलवे सुरक्षा बल बभनान के एएसआई महेंद्र राव ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2:10 बजे फाटक की मरम्मत कर आवागमन सामान्य करा दिया। बाइक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें