फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बर्थडे पार्टी में नाचने से रोकने पर चाकू से हमला

Sun, 13 Jul 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। मुंबई से एक दिन पहले घर लौटा थानाक्षेत्र के कुड़ही (महुआर) गांव का मनबढ़ पड़ोसी के घर चल रही जन्मदिन पार्टी में नाचने की जिद करने लगा। मेजबान परिवार ने मना किया तो युवक सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां एक भाई की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विजय दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रुधौली थाने के कुड़ही निवासी राजन की पुत्री का शुक्रवार को जन्मदिन था। रात में साउंड बजाकर बच्चे पार्टी कर रहे थे। एक दिन पहले मुंबई से लौटा पड़ोस का सुजीत पार्टी में शामिल होने की कोशिश कर रहा था। नशे में होने के कारण परिजनों ने मना किया लेकिन उसके बाद भी वह बिजली के पोल के सहारे छत पर उतरकर पार्टी में जबरदस्ती शामिल होना चाहा। इस पर राजन के भाई प्रेम प्रकाश ने सुजीत को बिजली पोल पर चढ़ने से मना किया तो वह आक्रामक होकर चाकू से हमला कर दिया बीच बचाव करने पहुंचे राजन पर भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें