फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के डॉक्टर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर हमला
विज्ञापन

इमरजेंसी ड्यूटी कर लौट रहे थे जब लाठी-डंडा लेकर बदमाशों ने घेर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से इमरजेंसी ड्यूटी कर लौट रहे डॉ. जीडी यादव पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे लालगंज के मथौली के पास लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर बदमाश उनकी कार के सामने आ गए और हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन

उनसे किसी तरह बचकर निकले डॉक्टर ने मुकामी पुलिस को घटना की जानकारी दी। चूंकि लालगंज थाने की पुलिस कोरोना के चलते इन दिनों क्वारंटीन है, इसलिए मुंडेरवा थाने की पुलिस को मौके पर पहुंचने में वक्त लग गया। मुंडेरवा थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला के अनुसार लालगंज थाने के रत्नपुरा निवासी डॉक्टर ने हाथापाई की शिकायत की है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें