अपने एटीएम से जुड़ी कोई भी गुप्त जानकारी उपभोक्ता किसी को भी न दें। अन्यथा की दशा में उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। यह सीख शुक्रवार को भानपुर एसबीआई की ओर से आयोजित टाउनहाल मीटिंग में बैंक अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को दिए।
बैंक के मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) सूर्य प्रकाश ने ग्राहकों को बैंक योजनाओं की जानकारी दी। पटल अधिकारी (शिकायत) केडी सिंह ने मुद्रा ऋण योजना की जानकारी दी। कहा कि यह ऋण कोई भी नागरिक बैंक से ले सकता है। प्रधानमंत्री के मशांनुरूप यह ऋण समाज के सबसे निचले तबके को सहयोग देने की योजना में शामिल है। अनपढ़ खाताधारकों को सहायता देने की बात कही। बैंक के अन्य अधिकारियों ने ग्राहक सेवा केंद्र से मदद लेने की बात कही। खाते को आधार लिंक और केवाईसी जमा कराने की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर सीआरटी विवेक तिवारी, शाखा प्रबंधक दुर्गेश अंबेडकर, बीडी वर्मा, अभिषेक कुमार, शिव प्रसाद, अमरनाथ मणि, कृष्ण चद्र पाठक, राम कृपाल, अश्वनी कुमार मिश्र, आदि उपस्थित रहे।