फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम खाली, बैंकों में भी राहत नहीं

Mon, 21 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
गांधीनगर में बंद पड़ा एसबीआई का एटीएम।
विज्ञापन
लोगों को उम्मीद थी की रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलेंगे तो नोट का संकट कुछ कम होगा। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम ही नहीं बैंकों में भी रकम नहीं मिल पा रही है। हजार पांच सौ के नोट बंद होने के बाद 13वें दिन भी शहर के तमाम एटीएम ड्राई रहे। लोग इस एटीएम से उस एटीएम तक दौड़ते रहे मगर उन्हें राहत नहीं मिली। इक्का दुक्का एटीएम जो चालू भी हुए उन पर लंबी कतारें लगी रहीं। बताया गया कि रकम न होने के कारण इन्हें चालू नहीं किया जा सका। पूर्वांचल बैंक की स्थिति में अभी भी कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके कारण वहां से ग्राहकों को भुगतान नहीं मिल सका।
विज्ञापन

 
शहर के एसबीआई की कोर्ट एरिया शाखा का एटीएम बड़े नोट पर प्रतिबंध लगने के बाद से अब तक चालू नहीं हो पाया। कटरा स्थित एसबीआई भी अब तक महज दो तीन दिन ही चालू हुआ। कलेक्ट्रेट तिराहे के पास स्थित एसबीआई की व्यैक्तिक शाखा का एटीएम चालू तो हो रहा है, मगर कुछ ही देर बाद रकम खत्म हो जा रही है। पीएनबी का फौव्वारा तिराहा स्थित एटीएम कई दिन से बंद है। एपीएन पीजी कॉलेज के पास स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम रविवार को बंद रहने के बाद सोमवार की दोपहर में चालू हुआ।

गांधीनगर  स्थित आईसीआईसीआई का एटीएम भी बंद रहा। इसी बैंक का कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा, कटरा स्थित एटीएम भी बंद रहा।  कंपनी बाग  स्थित एक्सिस बैंक, आंध्रा बैंक, कलेक्ट्रेट  स्थित पीएनबी, न्याय मार्ग स्थित यूनियन  बैंक, अरबन बैंक, आईसीआई सीआई  बैंक का एटीएम सोमवार को भी कैशलेस रहा। कटरा पुलिस बूथ के  सामने स्थित आईसीआईसीआई, कटरा चुंगी स्थित एक्सिस बैंक का  एटीएम, बड़ेबन स्थित आईसीआईसीआई का एटीएम बंद रहा। कमोवेश यह हालत अधिकांश एटीएम की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें