बस्ती। एटीएम से एक दिन में रकम निकालने की सीमा 10 हजार रुपये हुई तो मंगलवार को ऐसी भीड़ जुटी की दो ही घंटे में सभी एटीएम खाली हो गए। शहर के एटीएम तो कुछ जगहों पर दोबारा फुल कर दिए गए जिससे स्थिति सामान्य रही। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में लगे एटीएम पर रही।
रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक आरबीआई की ओर से एटीएम से नकदी निकालने की सीमा बढ़ाने की खबर से लोगों को राहत मिली। तहसील मुख्यालय के एटीएम सुबह दस बजे से खुले और दोपहर दो बजते-बजते लगभग बंद हो गए। यहां स्टेट बैंक का एटीएम ढाई बजे तक तो पीएनबी और यूनियन बैंक के एटीएम दिन के डेढ़ बजे ही सूखे हो गए।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बैकों की स्थिति सामान्य रही। एसबीआई व पूर्वांचल बैंक बनकटी, महादेवा में दो हजार से छह हजार रुपये तक दिए गए। एटीएम दो बजे के बाद कैसलेस हो गए। सिंडीकेट बैंक बनकटी में जरुरत के हिसाब से रकम दी गई। वहां एटीएम बंद रहा। एसबीआई बनकटी में दो बजे के बाद से लाइन में लगे लोगों ने 10 हजार तक निकासी की। पूर्वांचल बैक देईसाड़, पक्काबाजार, बानपुर, कैसलेस रहे।
छावनी प्रतिनिधि के मुताबिक एटीएम से 10 हजार रुपये तक की निकासी की घोषणा के बाद उपभोक्ताओं को कुछ राहत तो मिली लेकिन एसबीआई और पीएनबी बैंक के एटीएम पर उपभोक्ता पहुंचे तो कैश के अभाव में शटर बंद मिले। जिससे थोड़ी देर इंतजार करने के बाद लोगों लोग मायूस हो गए। खाताधारक अविनास, विकास सिंह, बीके मिश्र, अखिल कुमार आदि ने बताया कि छावनी में लगे दोनों बैंकों के एटीएम अधिकांश दिन बंद ही रहते हैं।