- बैंक खाते की डिटेल लेने पर हुई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से जालसाजों ने 80 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में थाना क्षेत्र के तक्कीपुर निवासी पीड़ित पतिराम ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार, सेंट्रल बैंक में उनका खाता है। 15 जनवरी को बैंक में जाकर जब अपना बैलेंस चेक कराने गए तो पता चला कि उनके खाते से 80 हजार रुपये कार्ड से विड्राल कर लिए गए हैुं।
पीड़ित का कहना है कि बीते 12 अक्टूबर को उन्होंने आखिरी बार एटीएम से छह सौ निकाले थे। बैंक से हुई छानबीन में पता चला कि उनके खाते से पैसा सूर्य कुमार निवासी धुरवा खास लोहरन थाना कोतवाली मनकापुर जिला गोंडा ने आहरित किया। एसएचओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि साइबर अपराध का मामला है। जल्द ही कार्रवाई होगी।