फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स : 15 सौ मीटर दौड़ में आदित्य और मुस्कान चैंपियन

Sun, 22 Dec 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मंडल स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रमाणपत्र देते अति​थि-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। स्टेडियम परिसर में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग से आदित्य निषाद और बालिका वर्ग से मुस्कान चैंपियन घोषित किए गए। 5000 मीटर ओपन बालक वर्ग में शुभम पाल अव्वल रहे। 100 मीटर ओपन बालिका वर्ग में सोनम प्रथम और बालक वर्ग में प्रेम ओझा को प्रथम स्थान मिला। गोला फेक बालिका वर्ग ओपन में काजल और बालक वर्ग में अभय कुमार प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में अंडर 16 बालक वर्ग आलोक तथा बालिका वर्ग से खुशी गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं। खुशी को ओपन डिस्कस थ्रो प्रथम स्थान मिला। प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग के बालक- बालिका वर्ग में दो सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुल 40 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 120 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेडल और ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का आधार है। इसमें हिस्सा लेने से जज्बा बढ़ता है। हार का सामना खिलाड़ियों को और कठोर बनाता है। उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की नसीहत मिलती है।्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें