फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू नदी के किनारे गन्ने की क्षति का लिया जायजा

Fri, 08 Aug 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। बारिश के कारण सरयू नदी के किनारे गन्ने की फसल की क्षति का जिला गन्ना अधिकारी ने जायजा लिया। उनके साथ मुंडेरवा चीनी मिल के जीएम महेंद्र श्रीवास्तव भी थे। अधिकारियों ने सरयू नदी के टांडा पुल के पास घाघरा नदी के जलस्तर का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देश पर जांच दल बनाकर जगह-जगह गन्ने की फसल का निरीक्षण किया जा रहा। सरयू नदी के किनारे बसे गांव में गन्ने के फसल के नुकसान का अंदेशा था उसी का निरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक जिले में कहीं से भी गन्ने की फसल को किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। यदि दस दिन तक जल भराव के बाद पानी निकल जाता है तो गन्ने की फसल को कोई नुकसान होने वाला नहीं है। मुंडेरवा चीनी मिल के जनरल मैनेजर महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केन कमिश्नर के निर्देश पर बस्ती जिले के जल भराव वाले स्थान पर गन्ने की फसल का निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि किन दवा के छिड़काव से गन्ने की फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है। मुख्य गन्ना प्रबंधक रवींद्र धर द्विवेदी, आरएस पांडेय, अभिनंदन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें