बस्ती। थानाक्षेत्र के नयकापार गांव में पुरानी रंजिश में मंगलवार रात जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राणघातक हमला, घर में घुसकर मारपीट, धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।
जसवंत ने तहरीर दी कि मंगलवार को गांव में ब्रह्मभोज का कार्यक्रम था। उसके घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं था। उसी दौरान गांव के दुर्गा प्रसाद अपने पिता राम नरायन, भटहा के विवेक और ललहवा निवासी जोगिंदर के साथ पहुंचा और जसवंत के पिता रामेंद्र के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घर में तोड़फोड़ की। बीच बचाव में करने आए चचेरे भाई विरेंदर को भी गाली देते हुए मासापीटा। गंभीर हालत में रामेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद