फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव के लिए दी गईं जिम्मेदारियां

Sat, 29 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम ने प्रभारी अधिकारियों के साथ ही सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इनको अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ अंजनी कुमार सिंह को मतदान कार्मिक एंव कार्मिकों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ डीडीओ, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, बीएसए, डीआईओएस और डायट प्राचार्य को सहायक प्रभारी बनाया गया है। पीडी आरपी सिंह को मतपत्र, डाक मतपत्र आदि का प्रभारी बनाया गया है। उनके सहायक के रूप में एई डीआरडीए प्रदीप सिंह को लगाया गया है। पीडी को टेंट, फर्नीचर, विद्युत माइक, बिजली, बैरीकेटिंग आदि की भी व्यवस्था सौंपी गई है। उनके सहायक के रूप में एक्सईएन निर्माण खंड प्रथम, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम,एक्सईएन आरईडी को लगाया गया है।

एडीएम संतोष कुमार राय को माडल कोड आफ कंडक्ट,डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन प्लान, कम्युनिकेशन प्लान, एसएमएस अनुश्रवण, कानून व्यवस्था, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति आदि का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। निर्वाचन व्यय लेखा एंव अनुवीक्षण  प्रकोष्ठ का प्रभारी अधिकारी सीटीओ को, ईवीएम का प्रभारी एसओसी अनिल कुमार पांडेय, वीडियाग्राफी व फोटोग्राफी, सीसीटी कैमरे आदि का प्रभारी उपायुक्त मनरेगा अनिल कुमार सिंह, परिवहन के प्रभारी एएसडीएम सदर को बनाया गया है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र को प्रेक्षक/अवस्थापन का प्रभारी, एसओसी प्रशासनिक ज्ञानेश त्रिपाठी को लेखन, निर्वाचन सामाग्री की व्यवस्था व प्रपत्रों के मुद्रण का प्रभारी, डीएसओ पूरन सिंह चौहान को खान पान व्यवस्था का प्रभारी, एडी सूचना मुरलीधर सिंह को मीडिया सेल, संबधित एसडीएम को निर्वाचन के लिए वर्किंग कापी की तैयारी, उपायुक्त एनआरएलएम डीएन तिवारी को शिकायत प्रकोष्ठ,  डीएसटीओ आरएस पांडेय को निर्वाचन सूचना प्रेषण, एआर कोआपरेटिव आशीष श्रीवास्तव को निर्वाचन कंट्रोल रूम, डीजीसी क्रिमनल को निर्वाचन विधि प्रकोष्ठ, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यूवी मल्ल को कम्यूटराइजेशन, सीटीओ को हल्का नाश्ता, यात्रा भत्ता का भुगतान, डीडीओ को स्वीप से संबधित कार्य, एडिशनल कमिश्नर सेल्स टैक्स एसएम पांडेय को मतगणना पंडाल, सीएमओ डा. जेपी सिंह को प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, ईओ नगर पालिका डा.आरपी श्रीवास्तव को सफाई, पेयजल व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें