फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर फेल होने से ग्राहकों को नहीं मिले रुपये

Fri, 28 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
लंबी लाइन लगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्थानीय एसबीआई बैंक का शुक्रवार को सर्वर फेल होने से खाताधारकों को पैसे को लिए दिन भर इंतजार करना पड़ा। शाम तीन के बाद भुगतान हो सका। त्योहार के चलते शुक्रवार को लोग बैंक में पैसा निकालने पहुंच गए। महिलाएं घर का काम छोड़कर पैसा लेने पहुंची थी। मगर बैंक खुलने के कुछ देर बाद सर्वर खराब हो जाने से निराशा हाथ लगी। उसके बाद लोग बैंक में पैसों के लिए परेशान रहे। कई बार सर्वर आने की बात सुनकर लोग लाइन में लग जाते थे। इसी तरह दिनभर चलता रहा। काफी ग्राहकों का चेक व नगद भुगतान नहीं हो सका। बरसांव निवासी रामजीत यादव, पकड़ी चौहान के प्रवीन सिंह, लक्ष्मणपुर के हीरा सिंह ने बताया कि दिनभर इंतजार करने के बाद शाम को पैसा मिला। जबकि कई लोगों को बिना पैसे के वापस जाना पड़ा। वहीं पूर्वांचल ग्रामीण बैंक चिलमा में कनेक्टीविटी फेल होने पर खाताधारकों को शाम को भुगतान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें