फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी रंजिश में मारपीट, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के हरदेवनाथ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरदेवनाथ निवासी विजय गिरी की तहरीर के अनुसार, सोमवार रात उनके भाई राजन और भतीजा दिव्यांशु खेत में पानी लगा रहे थे। आरोप है कि अभिषेक गिरी और बैजनाथ गिरी ने थार वाहन से डिलीवरी पाइप क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर अभिषेक, बैजनाथ, अंकित व दो अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर विजय और राजन को घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच बहादुरपुर चौकी प्रभारी तेज प्रताप सिंह को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें