बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के बरनही जंगल पासी पुरवा में मारपीट हो गई है। इस मामले में पुलिस ने एक पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित आरती ने तहरीर में बताया कि 29 जुलाई को उसके चाचा झिन्नू को विपक्षी श्याम सुन्दर उर्फ बब्लू यादव द्वारा पुरानी रंजिश में बाहर घारी में गाली देते हुए जान से मारने की नियत से लोहे के राॅड़ से सिर व गर्दन व पीठ पर मार दिया। जिससे चाचा के सिर पर गम्भीर चोटें आई हैं। जिनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी श्याम सुंदर के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद