फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 10 साल से सूरत में रह रही आशा कार्यकर्ता, सास कर रही ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीएचसी कुदरहा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता की जगह उसकी सास द्वारा ड्यूटी करने का मामला सामने आया है। आशा कार्यकर्ता 10 वर्षों से सूरत में रह रही है, जबकि उसकी सास उसकी जगह सीएचसी कुदरहा में काम कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला प्रसव के दौरान नवजात का सिर व धड़ अलग होने के बाद सामने आया। प्रसूता के ससुर दुर्गा प्रसाद ने आरोप लगाया कि आशा कार्यकर्ता की जगह उसकी सास एंबुलेंस बुलवाई और गर्भवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। एंबुलेंस में स्टाफ नर्स कुसुम सिंह ने जबरन प्रसव कराने के दौरान नवजात का सिर धड़ से अलग हो गया था।
जांच के दौरान भी आशा कार्यकर्ता की सास ने खुद को आशा कार्यकर्ता बताकर बयान दर्ज कराया। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर 10 वर्षों से दूसरे शहर में रह रही आशा कार्यकर्ता का यहां काम कैसे चलता रहा। विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। सीएमओ डाॅ. राजीव निगम ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें