फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में एक 23 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला है। शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बीरू पुत्र स्वर्गीय चन्द्रभान के रूप में हुई है, जो अपने सात भाइयों में छठवें नंबर का था। बताया जा रहा है कि वह भंडारी का कार्य करता था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बीरू पुत्र स्वर्गीय चन्द्रभान का शव घर के टीन शेड में गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर कलवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, वैसे पता करवा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें