फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आशा बहुओं ने पीएचसी पर किया प्रदर्शन

Sun, 11 May 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। पीएचसी में संचालित ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधन इकाई (बीपीएमयू) कार्यालय को बनकटी पीएचसी से मुंडेरवा सीएचसी स्थानांतरित किए जाने से क्षुब्ध आशा बहुओं ने शनिवार को बनकटी पीएचसी पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आशा बहु ब्लॉक अध्यक्ष संगीता गुप्ता एवं संगिनी गीता पाल ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी मनमानी कर रहे हैं जिसके चलते आशा बहुओं एवं संगिनियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के 16 उपकेंद्रों में 12 उपकेंद्र का टीकाकरण बनकटी से संचालित होता होता है। 70 फीसदी आशा बहुएं बनकटी के आसपास रहती हैं उसके बावजूद आशा बहुओं और संगिनियों की समस्याओं का ध्यान रखे बगैर ब्लाक प्रोग्राम प्रबंधन इकाई को बनकटी पीएचसी से मुंडेरवा सीएचसी पर स्थानांतरित कर दिया गया। इस कारण अब आशा बहुओं और संगिनियों को रोजाना 20-20 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। इस रास्ते पर साधन का अभाव है साथ ही उनकी सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व की भांति ब्लाक प्रोग्राम प्रबंधन इकाई को पुन: बनकटी पीएचसी से संचालित नहीं किया गया तो आने वाले बुधवार को आशा बहुएं टीकाकरण कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर आशा संगिनी मीरा पाल, सन्नो, गीता पाल, मिथिला, सुफिया खातून, गीता संजू देवी, सुभावती देवी, काजल, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें