फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट से आशा बहू की मौत

Mon, 11 Aug 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के केंवचा गांव में शनिवार को शाम लगभग छह बजे करंट लगने से आशा बहू की मृत्यु हो गई। 50 वर्षीय आशा बहू पार्वती हाथ पैर धुलने के बाद मोबाइल चार्ज करने के चार्जर को प्लग लगाते समय उसी से चिपक गईं। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि मायके में राखी बांध कर लौटी थीं। कुछ देर बाद उनके घर से रोने की आवाज पर लोग पहुंचे तो पता चला कि करंट लगने से आशा बहू पार्वती की मौत हो गई है।
संयुक्त परिवार में रहने वाली पार्वती के पति सत्यदेव चौधरी खेती करते हैं। बड़ी बेटी दिव्या वर्मा एएनएम की पढ़ाई की है जबकि दूसरी बेटी शैल्या वर्मा व बेटा सुधांशु स्नातक की पढ़ाई कर रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें