फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हत्या कर शव छिपाने के आरोप में दर्ज हुआ केस

Mon, 11 Aug 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पांच दिन पहले वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया के पास सरयू नहर में जिस युवक का शव उतराया मिला था, पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि देईपार बुजुर्ग निवासी साबिर अली (22) के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर हत्या कर शव छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक साबिर की मां मजीदुन ने तहरीर दी है कि दो अगस्त की शाम करीब छह बजे उनका बेटा शाबिर अली (22) घर से अपनी बाइक लेकर सल्टौआ कुछ सामान लाने के लिए घर से रुपया लेकर गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो खोजबीन शुरू की। उसका मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन

तीन अगस्त को परसा कुसुम सल्टौआ स्थित देसी शराब की दुकान के पास उसकी बाइक मिली। अगले दिन नहर शाबिर का शव मिला था। उन्होंने आशंका जताई है कि विशाल ने िसी साथी के साथ मिल कर शाबिर की हत्या करके लाश नहर में फेंक दी।
विज्ञापन

पुलिस ने विशाल निवासी बासापार थाना वाल्टरगंज व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें