फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोड बढ़ते ही होने लगा लोकल फाॅल्ट... गर्मी में सुलग रहे ट्रांसफाॅर्मर

Thu, 15 May 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भीषण गर्मी में बिजली भी दगा दे रही है। एक सप्ताह से दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए बिजली का उपयोग बढ़ गया है। घरों से लेकर ऑफिस, शोरूम, मार्ट, दुकान हर जगह कूलर, पंखे के साथ लगातार एसी भी चला रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड बढ़ने से जगह-जगह लोकल फाॅल्ट की समस्या आ रही है। अक्सर कोई न कोई ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहा है। इसे ठीक करने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार से बुधवार के बीच 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर लोगों को बिजली कटौती से दो-चार होना पड़ा। बताया जा रहा है कि लोड बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर जवाब दे जा रहे हैं, जिसे बचाने के लिए लोड शेडिंग करनी पड़ रही है। वहीं तकनीकी खराबी आने पर भी लोकल फॉल्ट हो रहे हैं। इसे ठीक करने में घंटों लग जा रहे हैं। उपकेंद्र से शटडाउन लेने के दौरान कई मोहल्ले बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। मंगलवार की रात रौता उपकेंद्र से संचालित मालवीय मार्ग का एक ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। इसकी वजह से रात नौ बजे बिजली कट गई। पिकौरा बख्श, दत्तूराय, पिकौरा शिवगुलाम, मंगला कॉलोनी, रंजीत कॉलोनी समेत आधा दर्जन मोहल्लों में तीन घंटे तक बिजली नहीं रही। रात 11 बजे के बाद बिजली नसीब हुई। इसी तरह गांधीनगर, आवास विकास, कटरा, पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी लोकल फाॅल्ट से लोग परेशान रहे। जहां एबीसी केबिल अभी नहीं लगा है, वहां तेज हवा चलने के दौरान ढीले हो चुके नंगे तार आपस में टकराकर स्पार्किंग कर रहे हैं। इससे जंपर या तार टूटकर जमीन पर गिर जा रहे हैं। विभाग के पास पर्याप्त कर्मचारी भी नहीं है, इसलिए मरम्मत कार्य में देर हो रही है।
-
रात भर दौड़ रहे कर्मचारी
शहर में आधा दर्जन विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं। रात में प्रत्येक केंद्र पर एसएसओ के नेतृत्व में तीन से चार लोगों की टीम सक्रिय है। लोकल फाॅल्ट की सूचना मिलने पर यह टीम एक जगह पहुंच रही है, तबतक दूसरे क्षेत्र में भी लोकल फाॅल्ट हो जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को रात भर भागदौड़ करनी पड़ रही है। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि गर्मी में लोकल फॉल्ट की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में एक उपकेंद्र पर कम से दो टीम 24 घंटे सक्रिय होनी चाहिए। लेकिन, विभाग के पास इतने कर्मचारी ही नहीं है। किसी को किसी 24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

-
काफी हद तक बिजली आपूर्ति में सुधार किया गया है। इधर गर्मी बढ़ने से लोड अधिक हो गया है। इस वजह से लोकल फाॅल्ट की समस्या आ रही है। लेकिन, इससे निपटने 24 घंटे विभाग अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन

मनोज कुमार, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड-प्रथम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें