फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 1533 पर करें कॉल, मिलेगा सभी तरह की समस्याओं का समाधान

Thu, 15 May 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नागरिक समस्याओें के समाधान के लिए नगर पालिका ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने टोल फ्री नंबर जारी करते हुए बताया कि 1533 नंबर पर डायल कर अब नागरिक अपनी समस्या बता सकेेंगे।
विज्ञापन

इसके जरिये कूड़ा कलेक्शन, स्वच्छता, साफ-सफाई, पेयजल, पाइपलाइन लीकेज, पथ प्रकाश, जल भराव, गृह कर, जलकर, मृत पशु निस्तारण, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी हासिल करने के साथ ही पालिका की ओर से समस्याओं का प्रभावी समाधान भी कराया जायेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि 1533 पर कॉल कर नागरिक घर बैठे समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और भारतीय जनता के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि टोल फ्री नंबर जारी करना एक सराहनीय पहल है। इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने सभासदों से भी इस दिशा में अपेक्षित सहयोग का आग्रह किया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि टोल फ्री नंबर 1533 को संचालित करने, सूचना संग्रह और प्रभावी कार्रवाई के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इस नंबर की सेवा शुरू हो चुकी है और कॉल कर इसका फायदा उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें