फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन हत्याकांड : परिवार पर घूमी शक की सुई

विज्ञापन
आर्यन हत्याकांड की जांच करती पुलिस-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में पांच दिन पूर्व शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुए बालक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत के बाद पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पांचवें दिन आर्यन की मौत के मामले में परिजनों पर शक की सुई है। एक तरफ कारणों की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी है। वहीं दूसरी तरफ चर्चा है कि आर्यन ने संदिग्ध को कुछ दिन पहले छत पर आते देखा कहीं वहीं मौत का कारण तो नहीं बना।
जानकारी के मुताबिक थाल्हापार गांव निवासी सतई चौधरी की चार बेटियों में इकलौता आठ वर्षीय बेटा आर्यन था। पिता के अनुसार शनिवार को दो बेटी और पत्नी घर पर थी। आर्यन मकान के प्रथम तल पर खेल रहा था कि कुछ ही देर में दूसरे मंजिल के बने कमरे में अचेतावस्था में मिला। उसकी हालत गंभीर देख पीएचसी बनकटी ले गए जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई जबकि शाम तक शव को दफन कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन पिता के मां पर मजिस्ट्रेट के सामने शव को खोदवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने का मामला सामने आया है। मंगलवार की दोपहर लालगंज पुलिस के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत व क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की थी। घटना स्थल पर गांठ लगा हुआ दुपट्टा मिलने के बाद आर्यन के परिजनों पर शक की सुई घूम गई।
हालांकि पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि आर्यन के परिजन से पूछताछ सहित मोबाइल डिटेल व संदिग्ध मिला गांठ लगा दुपट्टा आदि बिंदुओं पर जांच की जा रही है जल्दी ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें